July 26, 2026

सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन

Read Time:2 Minute, 2 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

सुशासन सप्ताह के अवसर पर जिला प्रशासन की पहल पर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत भवन परिसर में मंगलवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग, प्रखंड आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग एवं श्रम संसाधन विभाग द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा जाति, आवासीय, आय एवं एलएसबीए से संबंधित कुल आठ-आठ आवेदन प्राप्त हुए। वहीं जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत नया राशन कार्ड बनवाने के लिए दो आवेदन, राशन कार्ड से नाम हटाने के लिए दो आवेदन तथा नया राशन कार्ड चालू कराने के लिए चार आवेदन दिए गए। इसके अलावा 64 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। आयुष्मान भारत योजना से संबंधित एक आवेदन तथा पशुपालन एवं बीमा से जुड़े दो आवेदन भी प्राप्त हुए।इस अवसर पर दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के मुखिया , वार्ड सदस्य करण कुमार, सहित दर्जनों ग्रामीण एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

Previous post बालुरघाट-कोलकाता एक्सप्रेस के शुभारंभ होने से हर्ष। राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार एवं डीआरएम ने ट्रेन को किया रवाना
Next post अभियान बसेरा फेस 2 के तहत जमाबंदी कायम करने को लेकर दो दिवसीय शिविर आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial