June 20, 2026

कुरसेला अंचल में जनता दरबार आयोजित, तीन मामलों का निष्पादन सीओ अनुपम

Read Time:1 Minute, 37 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला अंचल परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचल पदाधिकारी , पुलिस एवं राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान सीओ अनुपम कुमारी, राजस्व कर्मचारी आकाश मिश्र एवं रोहित कुमार मौजूद रहे।जनता दरबार में पहुंचे जमीन संबंधी फरियादियों के कागजातों का गहन अवलोकन कर मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया अपनाई गई। जानकारी के अनुसार भूमि विवाद से संबंधित पूर्व के कुल पांच लंबित मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें से तीन मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।वहीं शेष दो मामलों के फरियादियों को आवश्यक कागजात के साथ आगामी शनिवार को पुनः जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है बताया गया कि जनता दरबार में भूमि विवादों का त्वरित समाधान किया जा रहा है, ताकि लोगों को न्यायालय के चक्कर न लगाने पड़ें।जनता दरबार में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और निष्पक्ष समाधान का भरोसा दिया गया।

Previous post 50वां स्वर्ण जयंती महोत्सव आज से राजेन्द्र स्टेडियम कटिहार में प्रारंभ
Next post फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने को ई-किसान भवन में 6 जनवरी से दो चरणों में मिशन मोड कैम्प
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial