June 20, 2026

फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने को ई-किसान भवन में 6 जनवरी से दो चरणों में मिशन मोड कैम्प

Read Time:2 Minute, 37 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

एग्री स्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने को लेकर मिशन मोड में विशेष कैम्प का आयोजन ई किसान भवन में किया जाएगा। इस संबंध में सीओ अनुपम कुमारी ने प्राप्त प्रासंगिक पत्र के आलोक में जानकारी दी गई है कि मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में शनिवार को सुबह 10 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।समीक्षा बैठक में फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को गति देने के उद्देश्य से ई-किसान भवन, कुरसेला में दो चरणों में मिशन मोड कैम्प आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रथम चरण का कैम्प 06 जनवरी से 09 जनवरी तक तथा द्वितीय चरण का कैम्प 18 जनवरी से 21 जनवरी तक संचालित होगा।इन कैम्पों में कृषि विभाग के पंचायत स्तरीय कृषि पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पदाधिकारी तथा राजस्व कर्मचारी भी सम्मिलित रहेंगे। सभी संबंधित कर्मियों को निर्धारित तिथियों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सौंपे गए दायित्वों का मिशन मोड में निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।इसके साथ ही सभी अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया गया है। वहीं अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की सतत निगरानी एवं प्रतिदिन समीक्षा करने हेतु भी निर्देशित करने की बात कही गई है।प्रशासन का उद्देश्य फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करना है, ताकि किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिल सके।

Previous post कुरसेला अंचल में जनता दरबार आयोजित, तीन मामलों का निष्पादन सीओ अनुपम
Next post सुशील झा का निधन भाजपा नेताओं ने गहरी संवेदना किया व्यक्त
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial