June 20, 2026

कुरसेला में पंचायत समिति की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

Read Time:3 Minute, 58 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड के प्रसाल भवन में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख दीपमाला सिंह ने की। इस अवसर पर उप प्रमुख रंजीत महतो सहित प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधि एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में पंचायत के लाभकारी एवं विकासात्मक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सीडीपीओ विभा कुमारी ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति अब एफआरएस के माध्यम से दर्ज की जा रही है। साथ ही बैठक में उपस्थित सदस्यों को परवरिश योजना की जानकारी दी गई।सीओ अनुपम कुमारी ने सीडीपीओ से भूमि रहित आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने को कहा, ताकि भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा सके।कार्यक्रम पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि मनरेगा का नाम परिवर्तित कर अब विकसित भारत ग्राम योजना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहले जहां 100 दिन का रोजगार दिया जाता था, वहीं अब इस योजना के तहत 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी अप्रैल माह तक दी जाएगी।स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम अभय कुमार ने जानकारी दी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पुराने स्थान से नई जगह पर स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि पीएचसी में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा सुचारू रूप से चालू हो चुकी है।सीओ ने यह भी बताया कि 7 जनवरी से 9 जनवरी तक भूमिहीन परिवारों को चिन्हित करने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिन परिवारों का वासगीत पर्चा बन चुका है लेकिन अब तक उन्हें भूमि पर दखल नहीं मिला है, उनके लिए विशेष दखल अभियान चलाया जाएगा।उद्योग विभाग के प्रखंड उद्योग विस्तार पदाधिकारी रोहित केशरी ने बताया कि विभाग द्वारा पांच लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसके अंतर्गत मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रुपये तक की सहायता राशि 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दी जाती है। वहीं मुख्यमंत्री लघु उद्योग योजना के तहत जिनकी वार्षिक आय 72 हजार रुपये से कम है, उन्हें 100 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।प्रखंड उद्यान पदाधिकारी ने सब्जी विकास योजना एवं मखाना बीज वितरण योजना की विस्तृत जानकारी दी।बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव रखे और चयन किया।बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्य मुखिया गन ,बीडीओ कुमारी प्रियंवदा, बीसीओ कपिल देव कुमार, बीपीआरओ शांतनु ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Previous post कुरसेला में मक्का गोदाम का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
Next post देसी महुआ शराब का किया गया विनष्टीकरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial