June 20, 2026

देसी महुआ शराब का किया गया विनष्टीकरण।

Read Time:1 Minute, 9 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना परिसर के पीछे गड्ढा खोदकर विभिन्न कांडों में जब्त की गई 150लीटर देसी महुआ शराब का विनष्टीकरण मंगलवार को किया गया। यह कार्रवाई सीओ अनुपम कुमारी की उपस्थिति में की गई।बताया गया कि कुरसेला थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से शराबबंदी कानून के तहत दर्ज मामलों में जब्त की गई देसी महुआ शराब को विधि-सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए नष्ट किया गया। विनष्टीकरण के दौरान शराब को गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दिया गया।इस मौके पर कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Previous post कुरसेला में पंचायत समिति की बैठक संपन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।
Next post कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 10 छात्रों को मिला सर्टिफिकेट, मेडल देकर किया गया सम्मानित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial