भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे कुर्सेला
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज कुर्सेला पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला कटिहार की ओर से उनके स्वागत में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया।युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीके से फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर युवाओं ने संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।नेतृत्व में पार्टी जिले में लगातार मजबूत हो रही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय सरावगी ने संगठनात्मक एकता, अनुशासन और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी नरेश शाह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि एनडीए सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर लगातार काम होता रहेगा, उन्होंने कहा कि एनडीए की इतनी बड़ी जीत कार्यकर्ताओं के दम पर हुई है इसलिए संगठन को और मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
