रक्तदान से जगी मानवता, 51 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

बारसोई (मनोरंजन साहा)
प्रवासी भारतीय दिवस के शुभ अवसर पर उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन, बारसोई के तत्वावधान में अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर ने समाजसेवा की एक सशक्त मिसाल पेश की। शिविर का विधिवत उद्घाटन बलरामपुर विधानसभा की माननीय विधायिका श्रीमती संगीता देवी ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान कदवा विधानसभा के माननीय विधायक श्री दुलाल चंद्र गोस्वामी भी शिविर स्थल पर पहुँचे और आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे असंख्य ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।रक्तदान शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के इस पुनीत कार्य में योगदान दिया।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रक्तदाताओं की चिकित्सकीय जाँच एवं सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई।शिविर के अंतर्गत रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के डायरेक्टर मनोरंजन साह, बिश्वजीत साह, बिनोद साह, मिथुन पाण्डेय, दिवाकर, मुन्ना कु० साह एवं मो० शकील ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना संस्था का मुख्य उद्देश्य है।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे और आम जनता से रक्तदान जैसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई।

More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
