June 20, 2026

दो माह बाद समेली कृष्ण कुमार अपहरण कांड में अभियुक्त गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 20 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के चर्चित समेली कृष्ण कुमार अपहरण कांड संख्या 253/25 में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के करीब दो महीने बाद इस मामले में नामजद अभियुक्त सूरज कुमार, पिता प्रभाष यादव, निवासी समेली, थाना कुर्सेला, जिला कटिहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी से मामले के अन्य पहलुओं के खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, 4 वर्षीय बालक कृष्ण कुमार के अपहरण की घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। अपहरण के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया था, हालांकि कुछ अभियुक्त फरार चल रहे थे। लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस को आखिरकार मुख्य अभियुक्त सूरज कुमार की गिरफ्तारी में सफलता मिली।

Previous post भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे‌ कुर्सेला
Next post प्राणपुर के इमली टोला गांव में प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial