June 20, 2026

हसनगंज थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक।

Read Time:2 Minute, 32 Second

हसनगंज (डेस्क)

हसनगंज थाना परिसर में सोमवार को आगामी सरस्वती पूजा के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निक्की कुमारी एवं अंचल अधिकारी कृष्ण मोहन कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सरस्वती पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पूजा आयोजन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। थाना प्रभारी निक्की कुमारी ने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरस्वती पूजा के सभी आयोजकों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा। साथ ही लाइसेंस आवेदन के साथ मूर्ति विसर्जन का रूट चार्ट देना आवश्यक होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं अंचल अधिकारी कृष्ण मोहन कुमार ने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने पूजा समितियों से मूर्ति विसर्जन के दौरान असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन भी ऐसे तत्वों पर पैनी नजर रखेगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, मुखिया कांतिलाल मुर्मू, समाजसेवी अमरनाथ यादव, ज्योतिष कांत कुंवर, सदानंद तिर्की, पप्पू मंडल, विकास विश्वास, सरपंच अनिल शर्मा, ताल्लु हेंब्रम सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Previous post एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
Next post रामपुर पंचायत की महिला मुखिया रानी देवी को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial