June 20, 2026

एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

Read Time:2 Minute, 7 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर पंचायत के नवाबगंज मिल्की गांव में एक किशोर द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। मृतक की पहचान नवाबगंज मिल्की गांव निवासी विकास कुमार 17 वर्ष के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास कुमार ने अपने ही घर में मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिजनों ने युवक को घर के अंदर फंदे से लटका हुआ देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना कुरसेला थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही कुरसेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, कटिहार भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है तथा क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि नवाबगंज मिल्की गांव में एक युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई है।शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Previous post मनिहारी में 76वें गणतंत्र दिवस को लेकर एसडीओ कार्यालय में तैयारी बैठक आयोजित।
Next post हसनगंज थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial