June 20, 2026

रामपुर पंचायत की महिला मुखिया रानी देवी को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त।

Read Time:2 Minute, 12 Second

हसनगंज (डेस्क)

हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत की महिला मुखिया रानी देवी को मॉडल महिला हितैषी ग्राम पंचायत विकसित करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत स्तर पर महिला एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें महिलाओं और बालिकाओं के हित में स्वास्थ्य, शिक्षा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मुखिया रानी देवी ने बताया कि हसनगंज प्रखंड से उन्हें सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया, जहाँ यह बताया गया कि पंचायत में महिलाओं को स्वतंत्रता के साथ आगे बढ़ने का अवसर कैसे दिया जाए। साथ ही बालिकाओं को बेहतर शिक्षा, महिला मरीजों को समुचित स्वास्थ्य लाभ तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण उपरांत मुखिया रानी देवी को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्राप्त प्रशिक्षण के आधार पर वे अपने पंचायत में महिला एवं बालिकाओं के हित में प्रभावी रूप से कार्य करेंगी। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि महिलाओं और बालिकाओं को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।

Previous post हसनगंज थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक।
Next post हसनगंज में 16 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial