मनिहारी प्रखंड में फोकानिया व मौलवी परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड में सोमवार से फोकानिया एवं मौलवी की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में प्रारंभ हुई। प्रखंड क्षेत्र के चार परीक्षा केन्द्रों पर फोकानिया की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जबकि बीपीएसपी परीक्षा केन्द्र पर मौलवी की परीक्षा संचालित हो रही है। परीक्षा को कदाचारमुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था की गई है।इस वर्ष +2 उच्च विद्यालय पटनी, नारायणपुर को पहली बार परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इस नवनिर्मित परीक्षा केन्द्र का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद सिन्हा ने फीता काटकर किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर मौजूद पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन जांच की जा रही है। वहीं केन्द्र परिसर में अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासनिक सतर्कता के बीच परीक्षा की शुरुआत से परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों में संतोष देखा गया।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
