June 20, 2026

मनिहारी प्रखंड में फोकानिया व मौलवी परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू

Read Time:1 Minute, 54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड में सोमवार से फोकानिया एवं मौलवी की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित माहौल में प्रारंभ हुई। प्रखंड क्षेत्र के चार परीक्षा केन्द्रों पर फोकानिया की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जबकि बीपीएसपी परीक्षा केन्द्र पर मौलवी की परीक्षा संचालित हो रही है। परीक्षा को कदाचारमुक्त, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था की गई है।इस वर्ष +2 उच्च विद्यालय पटनी, नारायणपुर को पहली बार परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। इस नवनिर्मित परीक्षा केन्द्र का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविंद सिन्हा ने फीता काटकर किया। उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर मौजूद पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन जांच की जा रही है। वहीं केन्द्र परिसर में अनुशासन और शांति बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासनिक सतर्कता के बीच परीक्षा की शुरुआत से परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों में संतोष देखा गया।

Previous post कदवा थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजत
Next post कुरसेला में जन सुनवाई, 11 जमीन संबंधी आवेदन हुआ प्राप्त।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial