मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत परिवार परामर्श केन्द्र में 08 जोड़े आपसी मतभेद को छोड़कर एक साथ रहने को हुए राजी
नरेश चन्द्र वर्मा
सीतापुर, पुलिस अधीक्षक सीतापुर आर.पी.सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डा0 राजीव दीक्षित के पर्यवेक्षण में रविवार को मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत परिवार परामर्श केंद्र पुलिस लाइन सीतापुर में पति-पत्नी से संबंधित पारिवारिक विवादों को प्रभारी परिवार परामर्श एवं काउंसलर के द्वारा शिकायतकर्ता व विपक्षीगणों को सुनकर काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान 08 जोड़े रूकसाना पत्नी सलीम निवासी ग्राम विशुनपुर थाना खैराबाद सीतापुर, गायत्री पत्नी अमित निवासी ग्राम महेशपुर चिलवारा थाना खैराबाद सीतापुर , सरिता पाल पत्नी ज्ञानेन्द्र पाल निवासी ग्राम सुरजनपुर थाना मछरेहटा सीतापुर , रिहाना पत्नी नसीर निवासी ग्राम शाहकुलीपुर थाना लहरपुर सीतापुर , नरगीश पत्नी बिलास निवासी ग्राम इमलिया थाना तालगांव सीतापुर , प्रीति पत्नी रूपेश निवासी ग्राम किशनापुर सुजावलपुर थाना खैराबाद सीतापुर , अर्चना पत्नी विनय निवासी ग्राम पुनानपुर महादेव थाना हरगांव सीतापुर व रोहिनी पत्नी अनिल निवासी ग्राम भट्टापुरवा थाना लहरपुर सीतापुर आपसी मतभेद दूर कर एक साथ रहने को राजी हुए एवं परिवार परामर्श केंद्र द्वारा 08 लोगों की विदाई कराई गई,!काउंसलिंग के दौरान प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र उ0नि0 मधु यादव, काउंसलर नीतू यादव, रामलली, महिला आरक्षी अमन कौर, विनीता, मंजीता, पूजा, निशा व सुधा आदि मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
