बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की 104 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन
सोमवार की संध्या रेलवे ओबीसी कार्यालय में श्री कृष्णा आस्था मंच एवं रेलवे ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की 104 वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम कार्यक्रम में आए गणमान्यों ने बाबू जगदेव प्रसाद के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इसके बाद पूर्णिया से आए अतिथि अनिल कुमार बौद्ध की अध्यक्षता में जगदेव विचार गोष्ठी प्रारंभ हुई। कार्यक्रम को राधेश्याम कुशवाहा, बामसेफ जिलाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, मूलनिवासी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, बामसेफ के बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार, बामसेफ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरे राम सिंह, भारतेंदु अजय आदि वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुष किसी जाति विशेष के नहीं होते। बहुजनों को सिर्फ धन ही नहीं सम्मान के लिए भी लड़ना चाहिए। सांस्कृतिक साम्राज्यवाद ही वर्ण व्यवस्था की जननी है, आज समय आ गया है जब हमें सांस्कृतिक साम्राज्यवाद को ललकारने की जरूरत है। कई वक्ताओं ने राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में भी अपनी बातें रखते हुए कहा कि आप जाति देखकर वोट मत दीजिए विचारधारा देखिए। हमें बहुजन समाज के विचारधारा वाली पार्टी को आगे लाने की जरूरत है। कार्यक्रम का मंच संचालन लक्ष्मीकांत प्रसाद ने जबकि समापन अधिवक्ता केदार पासवान ने किया। इस दौरान प्रमोद यादव, नवीन कुमार यादव, लक्ष्मीकांत प्रसाद, सतीश कुमार सिंहा, अरुण कुमार सिंह, डॉ हरे राम प्रसाद सिंह, सुभाष प्रसाद, जय प्रकाश पंडित, तपेश्वर सिंह, सरयुग महतो, संजय रविदास, सुबोध कुमार सिंह, संजय पासवान, राधेश्याम कुशवाहा, प्रवीण कुमार, अधिवक्ता केदार पासवान, अंजनी कुमारी बामसेफ के राज्य कोषाध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर, शंकर दास, नागेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
