किशनगंज के सांसद का कटिहार आगमन पर मिर्चाईबारी में कांग्रेसियों ने गाजा बाजा के साथ किया स्वागत
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन हेतु संगठन सृजन अभियान के आब्जर्वर किशनगंज के सांसद डॉ.मो.जावेद के कटिहार आगमन पर मिर्चाईबारी स्थित आदर्श होटल के समीप सैकड़ो की संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने गाजा बाजा झंडा पताका लेकर फूल माला से लादकर अपने नेताओं का स्वागत किया ।इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय सचिव राजस्थान के सह प्रभारी कोढ़ा के पूर्व विधायक पूनम पासवान ने किशनगंज सांसद को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का तैल्यचित्र भेंट किया। वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम राय एवं पिछड़ा प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने अंग वस्त्र देकर अपने नेता का स्वागत किया ।इस मौके पर सोनिया गांधी जिंदाबाद कराहुल गांधी जिंदाबाद मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गूंजायमान नारे कांग्रेसियों ने लगाये।मौके पर कटिहार जिला कांग्रेस कमिटी के ऑब्जर्वर किशनगंज के सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद ने कहा की कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन को लेकर वे कार्यकर्ताओं की भावनाओं से अवगत होने आए हैं। वन टू वन कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई है। कटिहार के कांग्रेसजनों की भावनाओं से वे आलाकमान को अवगत कराएंगे। कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अंतिम फैसला आलाकमान को लेना है।इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजस्थान की सह प्रभारी कोढ़ा की पूर्व विधायक पूनम पासवान की सांसद मोहम्मद जावेद से लंबी चर्चा हुई।मौके पर किशनगंज जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू,प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम राय, पिछड़ा प्रकोष्ठ कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश यादव, खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज यादव, आईटी सेल जिला अध्यक्ष विक्रम पासवान,कार्यकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ कुमार,जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला महासचिव मशरुर आलम,पूर्व प्रवक्ता माधव पांडे, पीसीसी डेलीगेट मुख्तार आलम,आनंद सिंह,तरंजूम दीवान आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।
