किसान के पुत्र सन्नी राज सन्नी ने यूपीएससी पहली बार में ही किया सफलता हासिल
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिला वासी का गौरव बढ़ाया प्रवीण कुमार, कटिहार।कटिहार जिला के फलका प्रखंड के हथवाड़ा पंचायत के फूलडोभी गांव के किसान कन्हैया सिंह के पुत्र सन्नी राज सन्नी ने सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी पहली बार में ही सफलता हासिल कर कटिहार जिलावासियों का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। यूपीएससी की परीक्षा में कटिहार जिले का लाल ने बाजी मार कर कटिहार जिला ही नहीं बल्कि संपूर्ण बिहार वीडियो का मान बढ़ाने बढ़ाया है। सन्नी राज सन्नी बचपन से ही पढ़ाई के प्रति काफी सजग एवं सचेष्ट रहा है। यह पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी मेधावी रहा है।इनके माता-पिता कहते हैं कि यह बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज रहा है।ये अपना करियर के रूप में यूपीएससी का ही चयन किया था और यह लगन पूर्वक स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के पश्चात यूपीएससी की तैयारी में लग गया। यूपीएससी की परिणाम आने सन्नी के माता-पिता, भाई-बहन व पारिवारिक सदस्य काफी खुश हैं।मिठाई वितरण कर खुशी का इजहार किया। आसपास के लोग भी उनके घर पहुंच कर बधाई देने रहे हैं। इनके सफलता पर कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कविता पासवान,कटिहार के विधायक तार किशोर प्रसाद,कदवा के विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी,बरारी के विधायक विजय सिंह,विधान परिषद अशोक अग्रवाल,जिला परिषद के अध्यक्ष रश्मि सिंह, उपाध्यक्ष इशरत प्रवीण,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी ने बधाई दिया है।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
