June 16, 2026

बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल, हायर सेंटर रेफर

Read Time:1 Minute, 37 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित देवीपुर चौक के समीप रविवार को बाइक की टक्कर में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान टेंगरिया गांव निवासी 52 वर्षीय दिनेश भगत के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार दिनेश भगत एनएच-31 के गैंस गुदाम से बाजार आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से अधेर व्यक्ति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. उज्जवल कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर चिंता जताई है।

Previous post कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित -संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है: सुनील यादव
Next post ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, चालक-उपचालक बाल-बाल बचे।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial