रोशना थाना पुलिस ने 13 शराबी को किया गिरफ़्तार शराबबंदी कानून का शक्ति से पालन किया जाता है: मासूम कुमारी
प्रवीण कुमार (कटिहार)
प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत रोशना थाना पुलिस ने तेरह शराबी को गिरफ्तार किया है।रोशना थाना के थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी में बताया कि बिहार में शराब बंदी नियम लागू है। के बावजूद भी कुछ लोग शराब बंदी रहने के बावजूद भी शराब सेवन करते हैं।शराब सेवन करने के पश्चात नशे में शरारत कर रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भेज कर कार्रवाई की गई। थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि सभी शराबियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया। सभी गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।रोशना थाना के थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में नियमित रूप से दिवा एवं रात्रि गश्ती किया जाता है। जगह-जगह वाहन चेकिंग किया जाता है। वाहन चेकिंग के क्रम में कई वाहन से शराब की तस्करी का मामला सामने आता है। इसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती है। साथ ही ग्रामीण या गुप्त सूचना के आधार पर भी पुलिस की टीम पहुंचकर कानूनी करवाई की जाती है। शराबबंदी कानून का शक्ति से पालन किया जाता है। और समाज में विधि व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त करने के दिशा में रोशना थाना पुलिस दिन-रात कड़ी मेहनत कर रही है। समय-समय पर पुलिस पब्लिक की बैठक की जाती है। त्योहार के पूर्व शांति समिति की बैठक किया जाता है। क्षेत्र के लोग शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें इसके लिए रोशना थाना पुलिस दिन रात इस दिशा में कार्य करती है और आगे भी करते रहेगी।
More Stories
जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान...
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
