अवैध गैस भंडारण व कालाबाजारी के खिलाफ कुर्सेला में छापेमारी, तीन सिलेंडर जब्त
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला में घरेलू गैस के अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी के विरुद्ध शुक्रवार को गठित धावा दल द्वारा कुरसेला के अयोध्या गंज बाजार व कुरसेला बजार के दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से अवैध भंडारण करने वाले दुकानदारों और कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया।धावा दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा, प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित, दरोगा नविन सिंह एवं पुलिस बल शामिल थे। टीम ने अयोध्यागंज बाजार स्थित एक दुकान में छापेमारी के दौरान तीन सील पैक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। वहीं छापामारी की जनकारी पर दुकान से गैस सिलेंडर को हटा दिया। प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने बताया कि अवैध भंडारण एवं गैस रिफिलिंग की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान संबंधित दुकानदार के यहां से तीन भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। उन्होंने बताया कि उक्त दुकानदार पूर्व में गैस रिफिलिंग का कार्य करता था, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।जांच के दौरान दुकानदार एक सिलेंडर का वैध कागजात प्रस्तुत कर सका, जबकि शेष दो सिलेंडरों के कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। अधिकारियों ने दुकानदार को शेष सिलेंडरों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
