रमजान के आखिरी जुमे पर कुरसेला में अदा हुई नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
पवित्र रमजान माह के आखिरी जुमे के अवसर पर शुक्रवार को कुरसेला सहित पूरे क्षेत्र में अकीदत और शांति के माहौल में नमाज अदा की गई। कुरसेला चौक स्थित मस्जिद सहित उत्तरी मुरादपुर पंचायत के बल्थी महेशपुर मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजियों ने एक साथ नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ मांगी।रमजान के इस खास जुमे को लेकर सुबह से ही मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ने लगी थी। दोपहर तक मस्जिदों के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर तक नमाजियों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सभी ने अनुशासन के साथ नमाज अदा करते हुए रमजान की बरकतों के लिए अल्लाह से इबादत की।नमाज के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ अधिकारियों द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही थी, जिससे पूरे आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रही।नमाज के बाद लोगों ने देश मेंअमन-शांति, आपसी भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
