April 4, 2026

ईद-उल-फितर को लेकर कुरसेला में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

Read Time:1 Minute, 50 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की शाम कुरसेला थाना अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर कुरसेला बाजार सहित विभिन्न टोले-मोहल्लों का भ्रमण करते हुए पुनः थाना परिसर में आकर समाप्त हुआ।फ्लैग मार्च में पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। इस दौरान थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि थाना क्षेत्र में आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने आम लोगों से अपील की कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले अफवाहों से सतर्क रहें और किसी भी तरह की भ्रामक खबर को न तो साझा करें और न ही उस पर विश्वास करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे।

Previous post अवैध गैस भंडारण व कालाबाजारी के खिलाफ कुर्सेला में छापेमारी, तीन सिलेंडर जब्त
Next post रमजान के आखिरी जुमे पर कुरसेला में अदा हुई नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial