कुरसेला में कोडीन सिरप के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेट हाईवे स्थित चांदपुर के पास छापेमारी कर बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन बोतल कोडीन सिरप बरामद किया गया।गिरफ्तार युवकों की पहचान गोरव कुमार और मिथुन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों कोडीन सिरप की तस्करी में संलिप्त थे। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कोडीन सिरप के तस्करों और अवैध रूप से बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
More Stories
पूर्व उप सरपंच नारायण यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
(डेस्क |हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फारही गांव निवासी पूर्व उप सरपंच नारायण यादव करीब 85 वर्ष...
बारसोई में सांसद तारिक अनवर को जनता ने घेरा, बिजली-कटाव समेत विकास के मुद्दों पर मांगा जवाब
मो0 सनाउल्लाह( बारसोई) बारसोई प्रखंड में रविवार को कटिहार सांसद तारिक अनवर के क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई स्थानों पर...
शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन से मालापाड़ा में शोक की लहर, जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) बारसोई प्रखंड के मालापाड़ा निवासी शिक्षक अंजुम के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे इलाके में...
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
