June 14, 2026

स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान की छात्रा लाखो कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 88.4% अंक लाकर जिले में रही अव्वल -ड्राइवर की बेटी ने इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया परचम-लाखो कुमारी डीएम बनना चाहती है

Read Time:4 Minute, 44 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहारजिले के कदवा प्रखंड के हसौना, सनौली स्थित स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान की छात्रा लाखों कुमारी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 88.4% अंक लाकर जिले में अव्वल स्थान प्राप्त की है। स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान हसौना चौक, सनौली के निदेशक पी.एल. सर एवं अभिषेक सर ने बताया कि लाखों कुमारी इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में 442 अंक लाकर कदवा प्रखंड में प्रथम स्थान पर आई है।साथ ही कटिहार जिले में भी अव्वल स्थान प्राप्त की है। जिससे संपूर्ण कटिहार वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बधाई देने का सिलसिला जारी है। कटिहार जिले की निषाद समाज की लाखों कुमारी गरीबी के बीच घर पर रहकर अध्ययन की है।स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान के द्वारा लाखो कुमारी को सभी विषय की पठन-पाठन के साथ-साथ मानसिक रूप से भी बुस्टप करने का कार्य किया है। जिसका परिणाम है कि लाखो कुमारी कटिहार जिले में अव्वल स्थान पर अपना नाम दर्ज कर जिला वासियों को गौरवांवित करने का कार्य की है।कदवा प्रखंड अंतर्गत भोगांव कोठी निवासी धीरेंद्र सिंह ड्राइवर की पुत्री लाखों कुमारी में इंटरमीडिएट कला की परीक्षा में 88.4% अंक लाकर जिले में अव्वल स्थान प्राप्त की है। लाखों कुमारी ने इंटरमीडिएट कला की परीक्षा में 442 अंक प्राप्त की है। जिसमें अंग्रेजी में 71, हिंदी में 97, होम साइंस में 87, इतिहास में 91, भूगोल में 96 अंक प्राप्त की है।लाखों कुमारी 2024 में ए.एल.हाई स्कूल सोनौली से मैट्रिक में 375 अंक प्राप्त की थी और इंटरमीडिएट की भी पढ़ाई ए.एल. उच्च विद्यालय सोनौली से की है। इंटरमीडिएट का रिजल्ट निकलने से लाखों कुमारी के पारिवारिक सदस्य में काफी खुशी देखा गया। माता प्रतिमा देवी(गृहणी ),पिता धीरेंद्र सिंह (चालक),बहन चांदनी कुमारी, मधु राज, भाई सूरज कुमार सिंह,राजकुमार सिंह ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पड़ोस में भी मिठाई वितरण कर जश्न मनाया। माता प्रतिमा देवी,पिता धीरेन सिंह ने कहा कि लाखों कुमारी बचपन से ही पढ़ने में काफी मेधावी रही है। इन्होंने प्रारंभिक शिक्षा वर्ग एक से आठ तक उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोगांव, वर्ग 9 से 12वीं तक की पढ़ाई ए.एल.उच्च विद्यालय सोनौली से की है। लाखो कुमारी कहती है कि यह परिणाम माता-पिता के प्रेरणा के साथ-साथ स्वामी विवेकानंद शिक्षण संस्थान हसौना चौक, सनौली के संचालक पी.एल.सर एवं शिक्षक अभिषेक सर को जाता है। कोचिंग संस्थान में पी.एल.सर एवं अभिषेक कुमार सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा बेहतर ढंग से विषय वार पढ़ाई की तैयारी किया था। जिसका परिणाम है कि रिजल्ट बेहतर आया है।लाखों कुमारी कहती है कि मैं अपना करियर यूपीएससी के क्षेत्र में डीएम बनना चाहती हूं।इसके लिए अभी से तैयारी करना प्रारंभ कर दी हूं। घर पर ही रहकर ऑनलाइन क्लास कर यूपीएससी की तैयारी करूंगी। क्योंकि मेरे माता-पिता काफी गरीब हैं। मुझे पढ़ाई के लिए बाहर भेजने में और असक्षम है। इसलिए मैं घर पर रहकर ही यूपीएससी की तैयारी करूंगी।

Previous post किसानों को मुआवजा व ऋण माफी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Next post मनिहारी में ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन, स्थानीय लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial