किसानों को मुआवजा व ऋण माफी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहारजिले में हाल के दिनों में आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। प्राकृतिक आपदा के इस कहर से रबी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खासकर मक्का और गेहूं की फसलें बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं। कई प्रखंडों में खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। इस गंभीर स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी, कटिहार के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जिले के अधिकांश प्रखंडों में मक्का और गेहूं उत्पादन करने वाले किसानों को सबसे अधिक क्षति हुई है। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।कांग्रेस कमिटी ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल एक विशेष टीम गठित कर सर्वे कराया जाए, ताकि वास्तविक क्षति का आकलन हो सके। साथ ही, किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे इस संकट से उबर सकें। ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया है कि राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजकर किसानों के कृषि ऋण माफ करने की अनुशंसा की जाए। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि प्रभावित किसानों को राहत मिल सके और उनकी आजीविका सुरक्षित रह सके। मौके पर कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि यदि समय रहते किसानो को सहायता नहीं मिली, तो किसानों की स्थिति और भी खराब हो सकती है।किसान पहले ही आर्थिक दबाव झेल रहे हैं।ऐसे में प्राकृतिक आपदा ने उनकी स्थिति और भी खराब कर दी है इसलिए जल्द पीड़ित किसानों को राहत मिलनी चाहिए। इस अवसर पर सउद मुखिया, कुमार विवेकानंद, सुदेश कुमार मंडल, राणा, रॉकी मंडल, मधुकर मंडल और सुभाष यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
