June 14, 2026

मनिहारी में 29 लोगों की ‘घर वापसी’, छह परिवारों ने पुनः अपनाया सनातन धर्म

Read Time:1 Minute, 41 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड अंतर्गत नीमा पंचायत में एक धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से छह परिवारों के कुल 29 लोगों ने ईसाई धर्म त्यागकर पुनः हिंदू धर्म अपना लिया। हिंदू संगठनों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ शुद्धिकरण कर सभी की ‘घर वापसी’ कराई गई।बताया जाता है कि सीमांचल क्षेत्र में लंबे समय से प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के मामले सामने आते रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रोजगार, बेहतर जीवन, इलाज और बच्चों की शिक्षा का लालच देकर इन परिवारों का धर्म परिवर्तन कराया गया था। हालांकि, वादे पूरे नहीं होने पर इन लोगों ने पुनः सनातन धर्म में आस्था जताई।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कहा कि जागरूकता अभियान के कारण अब लोग ऐसे प्रलोभनों को समझने लगे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार बनवासी कल्याण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।वहीं, स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि क्षेत्र में अन्य लोग भी ‘घर वापसी’ की तैयारी में हैं, हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Previous post 5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार,कार व मोबाइल जब्त
Next post ट्रैक्टर व हाईवा ट्रक की टक्कर में महिला समेत दो घायल रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial