5 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार,कार व मोबाइल जब्त
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक तस्कर को कार सहित गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एनएच-31 के पास सुतारा होटल ढाबा के समीप कार में स्मैक लेकर खड़ा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां से 05 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशील मंडल, 36 वर्ष,पिता रामदेव मंडल, निवासी दियारा चांदपुर मोरसंडा, थाना कुरसेला, जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।पुलिस आरोपी के ऊपर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है तथा मामले की जांच जारी है।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
