मनिहारी में रामनवमी पर भव्य शोभा यात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा नगर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी में रामनवमी के पावन अवसर पर गुरुवार को भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा शहर जय श्रीराम के गगनभेदी नारों से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।शोभा यात्रा की शुरुआत स्थानीय उच्च विद्यालय परिसर से हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां, भगवा ध्वज और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुन ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालु पूरे जोश और उमंग के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।कार्यक्रम के दौरान शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार और थानाध्यक्ष पंकज आनंद सहित कई अधिकारी एवं पुलिस बल तैनात रहे।वहीं, स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था कर शोभा यात्रा का स्वागत किया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रबल किया, बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता का भी सुंदर संदेश दिया।इस अवसर पर मनिहारी के नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, उपमुख्य पार्षद शुभम कुमार, समाजसेवी रविन्द्र यादव, सहित वर्तमान व पूर्व पार्षद गण सहित राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, स्वयंसेवी संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
