डीसीएम संगीता मीणा ने कटिहार स्टेशन का किया औचक निरीक्षण-यात्री सुविधाओं को लेकर दिये अहम निर्देश
प्रवीण कुमार( कटिहार)
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत पदस्थापित डीसीएम संगीता मीणा ने गुरुवार को कटिहार रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की और संबंधित वाणिज्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि आगामी 30 मार्च को रेल महाप्रबंधक द्वारा कटिहार–मालदा रेलखंड का निरीक्षण प्रस्तावित है। इसी को लेकर डीसीएम श्रीमती मीना का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के क्रम में डीसीएम संगीता मीणा ने कटिहार स्टेशन परिसर स्थित खानपान स्टॉल, वेटिंग हॉल, आरक्षण केंद्र, पार्सल कार्यालय एवं विभिन्न प्लेटफार्मों का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं,स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था तथा खानपान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए वाणिज्य अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर उनके साथ सीएमआई पुष्पेंद्र कुमार, सीटीआई रवि कुमार सहित कई वाणिज्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
