कुरसेला नगर पंचायत कार्यालय में कर्मियों की रील वायरल, कार्यशैली पर उठे सवाल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला नगर पंचायत कार्यालय में पदस्थापित सात कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। वीडियो के वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और सरकारी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में एक कर्मी एक मोबाइल से अन्य कर्मियों का एक-एक कर वीडियो बनाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह रील कार्यालय परिसर में ही कार्य के दौरान बनाई गई है। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया।वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि कार्यालय समय में इस तरह की गतिविधियां सरकारी कार्यों की अनदेखी को दर्शाती हैं, जिससे आम जनता के काम प्रभावित हो सकते हैं।सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने इस मामले को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक न्यूज 24अखबार नहीं करता है। लेकिन यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही इस संबंध में कुर्सेला नगर पंचायत प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि वीडियो की सत्यता जांच की जा रही है। वहीं अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और आगे क्या कार्रवाई होती है।
More Stories
कोसी नदी रेलवे पुल के पास फायरिंग, एक व्यक्ति बाल-बाल बचा हथियार कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी नदी स्थित रेलवे पुल के समीप शनिवार की शाम अचानक हुई गोली...
मनिहारी में भगवान परशुराम जयंती समारोह, अतिथियों ने जीवन आदर्शों पर डाला प्रकाश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी के नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में सहजानन्द कुंवर सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान परशुराम...
आईजी के सख्त निर्देश का असर, मनिहारी में 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में पुलिस की सक्रियता और आईजी के सख्त निर्देशों का असर अब साफ दिखने लगा...
मनिहारी थाना निरीक्षण में आईजी ने दिए सख्त निर्देश, सूखा नशा पर प्रहार और महिला सुरक्षा पर जोर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद ने मनिहारी थाना का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस...
कुरसेला में मक्का रेक प्वाइंट का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य का लाभ।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे माल गोदाम परिसर में शुक्रवार को मक्का रेक प्वाइंट का वैदिक मंत्रोच्चारण...
ओवरलोडेड ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत ।
(डेस्क|बारसोई) बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र के तेलता थाना अंतर्गत नगर पंचायत बलरामपुर के चांदनी चौक के समीप शाम के 3:30 बजे...
