June 13, 2026

ओवरलोडेड ट्रैक्टर से कुचलकर छात्र की मौत ।

Read Time:1 Minute, 10 Second

(डेस्क|बारसोई)

बलरामपुर प्रखंड क्षेत्र के तेलता थाना अंतर्गत नगर पंचायत बलरामपुर के चांदनी चौक के समीप शाम के 3:30 बजे प्रगति कोचिंग सेंटर से पढ़कर आ रहे 10 वर्षीय छात्र को एक तेज रफ्तार ओवरलोडेड गिट्टी लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई. वही ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर ड्राइवर फरार हो गये. मृतक छात्र की पहचान बालूगंज निवासी सुकुमार यादव के 10 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार यादव के रूप में हुई है. वही इस हादसा से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वही इस संबंध में तेलता थाना अध्यक्ष ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. एवं ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर लिया गया है.

Previous post कुरसेला नगर पंचायत कार्यालय में कर्मियों की रील वायरल, कार्यशैली पर उठे सवाल
Next post कुरसेला में मक्का रेक प्वाइंट का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य का लाभ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial