May 14, 2026

अंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Read Time:2 Minute, 15 Second

बारसोई (डेस्क)

डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक नेतृत्व में बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत शरीफ नगर पंचायत के सितमटोला आदिवासी गांव में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण किया। व बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम पूरी तरह श्रद्धा और सम्मान से भरा रहा।युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सोमनाथ प्रमाणिक ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब के जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला।इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो मार्ग दिखाया, वह आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने लोगों से बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बिनोद कुशवाहा ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलना हम सभी का कर्तव्य है और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में समानता, भाईचारा और न्याय स्थापित किया जा सकता है।उन्होंने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

Previous post मनिहारी में अग्निशमन विभाग का जागरूकता अभियान, दिवंगत कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Next post कुरसेला नगर पंचायत कार्यालय में कर्मियों की रील वायरल, कार्यशैली पर उठे सवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial