अवैध अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर छापेमारी, मचा हड़कंप संचालक अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर हुआ फरार।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कटिहार जिले के कुर्सेला में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड, नर्सिंग होम के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने अचानक छापेमारी से अवैध अल्ट्रासाउंड ,नर्सिंग होम ,एक्स-रे कारोबारी में हरकंप मच गया।।इस संयुक्त जांच दल में कोढ़ा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमित आर्य, कुर्सेला बीडीओ कुमारी प्रियंवदा, पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर एवं स्थानीय पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। टीम ने चल रहे अवैध रूप से मछली पत्ती, मजदिया रोड, शिव मंदिर चौक स्थित कई संदिग्ध केंद्रों पर दबिश दी।छापेमारी की सूचना मिलते ही कई अवैध संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मशीनें लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि कुर्सेला क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटर कुकुरमुत्ते की तरह फैले हुए हैं, जिससे प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।जांच के दौरान टीम ने पूर्व से सील किए गए अल्ट्रासाउंड सेंटरों का निरीक्षण किया, जो बंद पाए गए। वहीं, जिन केंद्रों के खिलाफ अवैध संचालन की शिकायत मिली थी, वहां पहुंचने पर कई संचालक मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर फरार हो चुके थे।इस संबंध में कोढ़ा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमितआर्य ने बताया कि जिला के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। सभी संदिग्ध केंद्रों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट तैयार कर जिला भेजा जाएगा इसके बाद पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।छापेमारी के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और चर्चा का माहौल बना रहा।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
