April 24, 2026

अमदाबाद थाना को मिले नए प्रभारी, रंजीत कुमार ने संभाला पदभार

Read Time:1 Minute, 0 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। पद संभालने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने उन्हें फूल-गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाना और शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराना उनकी प्राथमिकता होगी। स्वागत करने वालों में मुखिया श्वेता राय, देवेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य नजमुल हक, उप मुखिया शेख माबूद, अब्दुल बारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Previous post कोढ़ा सड़क हादसे के पीड़ितों से मिले एसटी आयोग सदस्य, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
Next post हसनगंज में गरमा धान की खेती सीमित, मखाना की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial