June 19, 2026

कुरसेला में आपूर्ति पदाधिकारी का गैस एजेंसी पर निरीक्षण, दूर-दराज इलाकों में वेंडर भेजने का निर्देश

Read Time:1 Minute, 27 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड में शुक्रवार को आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने भारत गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी की कार्यप्रणाली, वितरण व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा की।इस मौके पर आपूर्ति पदाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शाहपुर धर्मी और जरलाही जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में प्रतिदिन वेंडर भेजे जाएं, ताकि लाभार्थियों को गैस लेने के लिए एजेंसी का चक्कर न लगाना पड़े।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पुराने लंबित मामलों (पेंडेंसी) को जल्द से जल्द निपटाया जाए, जिससे उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।आपूर्ति पदाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक सुगमता से पहुंचे, यह सुनिश्चित करना एजेंसी की जिम्मेदारी है।

Previous post पूर्व मंत्री के परिजनों से मिले सांसद तारीक अनवर, बोले- उनका निधन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति।
Next post प्रखंड में पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण, अधिकांश व्यवस्था संतोषजनक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial