प्रखंड में पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण, अधिकांश व्यवस्था संतोषजनक
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी कुमार किंचित ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वितरण व्यवस्था, स्टॉक की स्थिति तथा लाभुकों को दिए जा रहे खाद्यान्न की मात्रा की बारीकी से जांच की।निरीक्षण के क्रम में पीडीएस दुकानदार ईश्वर राम के यहां 20 से 25 लाभुकों का अनाज वितरण शेष पाया गया। इस पर पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी शेष लाभुकों को शीघ्र खाद्यान्न उपलब्ध कराकर वितरण कार्य पूर्ण किया जाए।वहीं, पीडीएस दुकानदार सुधा देवी की दुकान पर पॉस मशीन से मिलान करने पर स्टॉक सही पाया गया तथा वितरण व्यवस्था संतोषजनक रही।इधर, पीडीएस दुकानदार मनोज पोद्दार के विरुद्ध कुछ लाभार्थियों द्वारा कम अनाज देने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान पाया गया कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा में ही खाद्यान्न दिया जा रहा है। हालांकि, पदाधिकारी ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि कम अनाज देने की शिकायत सही पाई गई, तो लाइसेंस रद्द करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।इसके अलावा पीडीएस दुकानदार रूपेश कुमार सिंह की दुकान का भी निरीक्षण किया गया, जहां की स्थिति संतोषजनक पाई गई। समग्र रूप से निरीक्षण के दौरान अधिकांश दुकानों की व्यवस्था संतोषजनक पाई गया।
More Stories
काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता...
सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर
(डेस्क| बारसोई) बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित...
अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने...
गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी गंगातट पर उमड़ी भीड़, सुविधाओं के अभाव से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों...
गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी के महर्षि मेही आश्रम में भंडारा, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया पर्व
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी स्थित महर्षि मेही आश्रम में श्रद्धा और...
श्रावणी मेले को लेकर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज, सीओ-थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी मेले के मद्देनजर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की...
