June 19, 2026

फरार अभियुक्त की निशानदेही पर हथियार बरामद, पुलिस ने भेजा जेल

Read Time:1 Minute, 51 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार प्राथमिकि अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर अवैध हथियार बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सुजीत कुमार के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मनिहारी थाना कांड संख्या 293/25, दिनांक 21 नवंबर 2025, धारा 309(6) बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/35 आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्त नथुनी यादव उर्फ अमित यादव (पिता– स्वर्गीय झल्लू यादव, निवासी– मिर्जापुर बघार, थाना– मनिहारी, जिला– कटिहार) को दबोच लिया।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस तथा एक छोटा कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया, जिसे विधिवत जब्त किया गया। कार्रवाई के बाद रविवार को अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अभियान में स्वयं थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर आशिष कुमार, सब इंस्पेक्टर विजय सिंह, पीएसआई पियुष नंदन सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर निरज कुमार निराला मौजूद थे।

Previous post शिविर लगा के निःशुल्क आंखों का किया जांच हसनगंज प्रखंड अंतर्गत।
Next post छापेमारी में 7.37 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial