April 29, 2026

शिविर लगा के निःशुल्क आंखों का किया जांच हसनगंज प्रखंड अंतर्गत।

Read Time:1 Minute, 49 Second

(डेस्क|हसनगंज)

जगरनाथपुर पंचायत में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पंचायत भवन, जगरनाथपुर परिसर में लगाया गया, जिसमें कुल 45 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। शिविर में पंचायत की मुखिया रीना देवी, लायंस हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर विशेष रूप से 50 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयोजित किया गया था, ताकि मोतियाबिंद जैसी समस्या का समय रहते पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। आंखों का स्वस्थ रहना हमारे पूरे जीवन की गुणवत्ता के लिए बेहद जरूरी है। अगर आंखें ठीक नहीं हों, तो रोज़मर्रा के काम पढ़ना, लिखना, चलना-फिरना सब प्रभावित हो जाते हैं। अगर समय रहते ध्यान दिया जाए, तो कई आंखों की समस्याओं से बचा जा सकता है। इसलिए आंखों की देखभाल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

Previous post मनिहारी नगर पंचायत में बढ़ी तकरार, पार्षदों ने कार्यशैली पर उठाए गंभीर सवाल
Next post फरार अभियुक्त की निशानदेही पर हथियार बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial