April 29, 2026

हंसवर फोरलेन से 39 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 37 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हंसवर फोरलेन के पास से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबुलाल सिंह (उम्र 40 वर्ष, पिता– पंचानंद सिंह) एवं शंकर ठाकुर (उम्र 45 वर्ष, पिता– स्व. शंतलाल ठाकुर), दोनों निवासी बालूटोला नवाबगंज वार्ड नंबर 11, थाना मनिहारी के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों के पास से बोरा और झोला में रखी कुल 39 लीटर देशी शराब बरामद की, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। इस संबंध में मनिहारी थाना कांड संख्या 123/26, दिनांक 25 अप्रैल 2026 के तहत बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(a) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभियान में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार,सब इंस्पेक्टर आशिष कुमार, सब इंस्पेक्टर विजय सिंह, पीएसआई पियुष नंदन सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Previous post छापेमारी में 7.37 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
Next post कटिहार में ठनका गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन प्रखंडों में अलग-अलग हादसे
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial