आदिवासी पहचान रखने वाले सैफ अली खान कांग्रेस में शामिल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
आदिवासी पहचान के साथ राजनीति मेँ चर्चा मेँ आये फारबिसगंज निवासी और 2025 के विधानसभा चुनाव में मनिहारी (एसटी आरक्षित) सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रत्याशी रहे सैफ अली खान ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने पटना स्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष उमैर खान के हाथों पार्टी की सदस्यता ली।गौरतलब है कि सैफ अली खान ने पिछले विधानसभा चुनाव में मनिहारी सीट से चुनाव लड़कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। वे हिंदी पट्टी क्षेत्र से एसटी आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने वाले पहले मुस्लिम आदिवासी उम्मीदवार के रूप में चर्चा में रहे। उन्होंने क्षेत्रीय राजनीति में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।कांग्रेस में शामिल होने के बाद सैफ अली खान ने कहा कि सीमांचल की राजनीति में वैचारिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और एआईएमआईएम जैसी पार्टियां लोगों को मूल मुद्दों से भटकाकर नफरत और विभाजन की राजनीति को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे क्षेत्र के विकास पर असर पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। “आज देश को जोड़ने वाली राजनीति की जरूरत है!!
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
