गंगा संवाद में कटाव, विस्थापन और आजीविका के मुद्दों पर मंथन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी में आयोजित “गंगा संवाद” कार्यक्रम में गंगा किनारे एवं नदी की कोख में बसे लोगों की आजीविका, आवास और अस्तित्व से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। दिल्ली से आए पर्यावरण वकील शवाहिक सिद्दीकी, साभवी ठाकुर तथा पर्यावरणविद् भगवानजी पाठक ने स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया। परिचर्चा में गंगा कटाव, विस्थापन, स्वास्थ्य, शिक्षा, मछुआरों की समस्याएं, महिलाओं की आजीविका और कानूनी अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने नदी प्रदूषण, गाद जमाव और घटती मछलियों की संख्या पर चिंता जताते हुए प्रभावी पुनर्वास नीति एवं सामुदायिक भागीदारी आधारित समाधान की आवश्यकता बताई।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
