पुलिस पर हमला मामले में चार आरोपी गिरफ्तार।।दो महीने पूर्व शराबी को छुड़ाने के दौरान पुलिसकर्मियों से हुई थी मारपीट।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला एवं झड़प मामले में गुरुवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल मंडल, मनीष मंडल, रंजीत मंडल निवासी इंदिरा ग्राम तथा सुरेश मंडल निवासी बल्थी महेशपुर, थाना कुरसेला के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार करीब दो महीने पूर्व कुरसेला पुलिस को इंदिरा ग्राम में कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर हंगामा किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम हंगामा कर रहे शराबियों को पकड़कर थाना ला रही थी। इसी दौरान एक शराबी को छुड़ाने के प्रयास में कुछ ग्रामीण पुलिस टीम से उलझ गए और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट झड़प की घटना को अंजाम दिया था।घटना के बाद पुलिस ने आरोपित ग्रामीणों की पहचान कर उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इसी कांड में कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात छापेमारी अभियान चलाकर चारों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। और आवश्यक कागजी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय भेजा गया है।बताया गया कि छापेमारी अभियान का नेतृत्व सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार सिंह ने किया। अभियान में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
