वाहन जांच में शराब के साथ युवक गिरफ्तार, विशेष अभियान में दो वारंटी भी दबोचे गए।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी पुलिस ने अपराध एवं अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता दिवा गश्ती के दौरान वाहन जांच अभियान में मिली। नीमा से ओलीपुर जाने वाली सड़क पर जांच के दौरान पुलिस के एस आई इमाम हसन ने एक स्कूटी की तलाशी ली, जिसमें रखे झोला एवं डिक्की से 18 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान मनोहर कुमार सिंह (24 वर्ष), पिता उपेंद्र सिंह, निवासी उदामारेखा थाना मुफस्सिल जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी को भी जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।वहीं विशेष समकालीन अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने दो वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में नया टोला वार्ड संख्या 2 निवासी अनिल महतो तथा सिंघल टोला वार्ड संख्या 8 निवासी मुन्ना महतो शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
