समेली कबीर मठ के पास सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 जाम किया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित समेली कबीर मठ चैती दुर्गा मंदिर के समीप रविवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान अखिलेश यादव (60 वर्ष), पिता रामदेव यादव, के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह एनएच-31 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध एवं मुआवजा की मांग किया।जानकारी के अनुसार समेली कबीर मठ के आसपास दोनों ओर घनी आबादी बसी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल नहीं की गई है। रविवार की रात अखिलेश यादव दूध डेयरी में दूध पहुंचाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अखिलेश यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेली में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कटिहार ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।सोमवार सुबह घटना से नाराज ग्रामीणों ने एनएच-31 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। जाम के दौरान ग्रामीण प्रभु यादव ने बताया कि अखिलेश यादव परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और अपने पीछे दो बेटे, पोता-पोती सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।बाद में कुर्सेला पुलिस एवं पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
