May 26, 2026

अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया

Read Time:1 Minute, 50 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया। बता दे की अब अंचल परिसर में जनता दरबार विभागीय आदेश अनुसार लगता है। जिसके बाद से फरियादियों में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। लगातार लोग अपने समस्या को लेकर अंचल पहुंचकर अपने मामले का निष्पादन करा रहे हैं।वहीं जनता दरबार में पूर्व से लंबित कुल तीन मामलों की सुनवाई की गई, वही तीनों मामले का सहमति दोनों पक्षों में नहीं बन पाई। वहीं एक नए मामले आए। कुल चार मामलों में नोटिस जारी कर दिया गया है, जिनकी अगली सुनवाई आगामी शनिवार को निर्धारित की गई है।अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम ने स्पष्ट किया कि नोटिस प्राप्त होने के बाद संबंधित पक्षों की उपस्थिति अनिवार्य है। यदि कोई पक्ष लगातार तीन बार नोटिस प्राप्त करने के बाद भी उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 107 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आपसी विवादों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सुलझाना है।

Previous post बकरीद पर्व को लेकर रौतारा थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील
Next post रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial