पंचायत समिति की बैठक में छाई रही आंगनवाड़ी का मुद्दा ।

बारसोई प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम के अध्यक्षता में पंचायत समिति की साधारण बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायती राज के चयनित जनप्रतिनिधिगण अपने योजनाओं सहित अपने पंचायत एवं वार्डो के समस्यायों के बारे में चर्चा की गई। जिसमें आंगनवाड़ी की समस्याओं पर चर्चा की गई तथा बहस हुई। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य चादंपारा के लवली प्रवीण द्वारा अपने हस्ताक्षरित लेटर पैड पर टी एच आर पोषाहार का मामला उठाया। जिसमें संबंधित विभाग के पदाधिकारी पर तीन हजार रुपए प्रति सेंटर नहीं देने पर चयन मुक्त कर देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तथा इस आरोप पर जांच टीम गठित करते हुए वरिय पदाधिकारी को रिपोर्ट सौंपने की मांग की गई है। जिस पर आईसीडीएस पदाधिकारी बारसोई ने मामले को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया । ज्ञात हो कि कटिहार जिला प्रशासन द्वारा बारसोई प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के निरीक्षण हेतु टीम गठित कर जांच रिपोर्ट सौंपने की निर्देश दिया गया है जो प्रक्रियाधिन है । मुखिया संघ के अध्यक्ष मोजम द्वारा स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी के उपस्थित न होने पर खेद व्यक्त करते हुए बैठक की अवहेलना करने हेतु कारवाई प्रस्ताव लेने की बात कही। वही मुखिया हाजीक हसन अंसारी ने आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा समय पर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने एवं बैंकों द्वारा बिचौलियों के माध्यम से लोन मुहैया कराने का आरोप लगाते हुए जांच हेतु प्रस्ताव लेने को कहा । वही इस अवसर पर बिपिआरओ संतोष कुमार, बिईओ मोमताज अहमद, पीओ रजनीकांत सूरज, एमओ अनिल मंडल, मुखिया राजु दत्ता, रकीब आलम, नियाज़ अहमद अंसारी, इंडियन बैंक मैनेजर परमानंद आर्या, सहित त्रिस्तरीय पंचायती राज के प्रतिनिधिगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
