October 20, 2026

बारसोई में जुलूस-ए-मोहम्मदी के जरिए भाईचारे और सद्भाव का पैगाम

Read Time:2 Minute, 5 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

बारसोई प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर से जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया और क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश दिया।जुलूस के दौरान अकीदतमंदों की जुबान पर धार्मिक नारे गूंजते रहे। लोगों ने जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर उत्साह के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। मुस्लिम समुदाय के लोग इस दिन को पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के यौम-ए-पैदाइश की याद में मनाते हैं। उन्हें रहमतुल्लिल आलमीन यानी पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आने वाला बताया जाता है।बारसोई प्रखंड में जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। गांवों और विभिन्न इलाकों से जुलूस में शामिल होने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। इसी क्रम में बिशनपुर कमेटी के नौजवानों के साथ जिला परिषद प्रत्याशी मोहम्मद रकीब भी अपनी पूरी टीम और ग्रामीणों के साथ जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। क्षेत्र में निकलने वाले जुलूसों पर प्रशासन और पुलिस की लगातार नजर रही, ताकि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

Previous post शिकारपुर में सैनिक सम्मान के साथ फौजी मोहम्मद सगीरुद्दीन को अंतिम विदाई, उमड़ा जनसैलाब
Next post सिरसा में कैरियर पॉइंट पुस्तकालय सह स्वयं अध्ययन केंद्र का शुभारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial