September 4, 2026

मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा

Read Time:1 Minute, 27 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना 30 अगस्त को पुलिस को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कटिहार के निर्देश पर एसडीपीओ प्रभारी आसिफ आलम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, आशीष कुमार, मुस्कान कुमारी, पियूष नंदन, चंदन कुमार और मो. शब्बीर शामिल थे।एसडीपीओ ने बताया कि वादिनी के फर्द बयान पर मनिहारी थाना कांड संख्या 403/26 दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 352 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी नीतीश कुमार (18), पिता अरुण ऋषि, निवासी केलाबाड़ी मझारपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा पीड़िता की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच प्राथमिकता है।

Previous post कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
Next post यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial