जगन्नाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आयोजित।
डेस्क ( हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथपुर पंचायत भवन में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर अभियान के तहत विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रीना देवी ने की। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव ने कहा कि पंचायत विकास दिवस पर आयोजित विशेष ग्रामसभा का मुख्य उद्देश्य पंचायत में चल रहे विकास कार्यों को गति देना तथा ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को सामने लाना है। उन्होंने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों ने सुना। ग्रामसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, स्वच्छता सहित पंचायत की अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर सुझाव और प्रस्ताव लिए गए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामसभा के माध्यम से स्थानीय स्तर की समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी। मौके पर समाजसेवी मो. रईस आलम, आवास सहायक दीपक कुमार, पंचायत कर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
डीएम आशुतोष द्विवेदी की मौजूदगी में रामपुर में विशेष ग्रामसभा, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामपुर पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय हसनगंज में पंचायत विकास दिवस के अवसर...
शिक्षा मंत्री से मिले पटनी नारायणपुर हाईस्कूल के शिक्षक, विशेषावकाश व्यवस्था में बदलाव की मांग
रतन कुमार ओझा( मनिहारी) कटिहार आगमन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से उच्च माध्यमिक विद्यालय पटनी नारायणपुर के प्राचार्य...
यात्रियों के लिए बना प्रतीक्षालय, अब जलावन का ठिकाना! लाखों की योजना पर उठे सवाल
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई) सरकारी योजनाओं के तहत आम लोगों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए...
मनिहारी में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने 18 वर्षीय आरोपी को 24 घंटे के अंदर दबोचा
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित...
कब सुधरेगी सड़क और बिजली की व्यवस्था? भवानीपुर वार्ड-07 में ग्रामीणों ने उठाई आवाज
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के वार्ड संख्या-07 में वर्षों से जर्जर पड़ी ग्रामीण सड़क और बिजली...
2.5 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
डेस्क(सनगंज) हसनगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 2.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक...
