2.5 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
डेस्क(सनगंज)
हसनगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए 2.5 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। बताया गया कि अभियान के दौरान पुलिस वाहन को देखकर मोटरसाइकिल सवार युवक बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 2.5 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान रामकुमार सहनी, साकिन हरसितापुर, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
